Advertisement
पूनम पांडे की मौत के बाद, डॉक्टरों ने कहा- भारतीयों के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन जरूरी

फरीदाबाद में मारेंगो एशिया हॉस्पिटल्स के सीनियर कंसल्टेंट और एचओडी- ऑन्कोलॉजी डॉ. सनी जैन ने कहा, ''सर्वाइकल कैंसर का टीका (वैक्सीन) महिलाओं को एचपीवी वायरस से प्रेरित कार्सिनोमा सर्विक्स से बचाता है और उनकी रक्षा करता है। हमें खुशी है कि सरकार कैंसर की रोकथाम की दिशा में मजबूत प्रयास कर रही है। इसमें 9-14 वर्ष की लड़कियों के लिए सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण शामिल है।''
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा था कि सरकार सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 9 से 14 साल की लड़कियों के टीकाकरण को बढ़ावा देगी।
सर्वाइकल कैंसर ह्यूमन पेपिलोमावायरस से जुड़ा है और टीके इसे रोक सकते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाला टीका इस बीमारी के खिलाफ एक बहुत ही महत्वपूर्ण जीवन रक्षक उपाय है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


