×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
www.khaskhabar.com | Published : 16-04-2010

सेंसेक्स 48 अंकों की गिरावट के साथ बंद

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को गिरावट का रूख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48.08 अंक की गिरावट के साथ 17,591.18 पर और निफ्टी 11.00 अंक लुढ़कर 5262.60 पर बंद हुआ।

इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक "सेंसेक्स" 6.65 अंकों की बढ़त के साथ 17645.91 पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक "निफ्टी" 0.20 अंकों की गिरावट के साथ 5273.40 पर खुला। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप 18.82 अंक गिरकर 7,023.35 और स्मॉलकैप 17.47 अंक गिरकर 9016.84 पर बंद हुआ।

कृपया प्रतीक्षा करें ...
Error opening cache file