Looks like you've blocked notifications!

टीवी अभिनेता अनुज सक्सेना 3 दिन की सीबीआई हिरासत में

सीबीआई का आरोप है कि सक्सेना ने उनकी कंपनी के खिलाफ चल रहे मामले को गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) के समक्ष नहीं ले जाने के लिए अन्य सह-आरोपी विश्वदीप बंसल से संपर्क कर कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी से बात की थी। सीबीआई ने यह भी आरोप लगाया कि बंसल एल्डर फार्मा द्वारा नियमों के उल्लंघन को भी देख रहे थे। अदालत ने पाया कि इस मामले में सक्सेना की भूमिका प्रत्यक्ष तौर पर थी और इससे उन्हें लाभ पहुंचा। मामले के मुख्य आरोपी बी.के.बंसल और उनके 31 वर्षीय बेटे योगेश ने 27 सितंबर, 2016 को पूर्वी दिल्ली स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले बंसल की पत्नी सत्यबाला (57) और बेटी नेहा (27) ने भी 19 जुलाई को खुदकुशी कर ली थी। बंसल को पुलिस ने भ्रष्टाचार के मामले में 16 जुलाई को गिरफ्तार किया था। उन्हें बाद में जमानत मिल गई थी। उन पर मुंबई स्थित एल्डर फार्मा से नौ लाख रुपये की रिश्तव लेने का आरोप था।
Share this article

यह भी पढ़े

इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव