यह 38 वर्षीय यूनुस के करिअर का 32वां शतक है और इसके लिए उन्होंने 193
पारियां लीं। यूनुस से कम पारियों में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (176)
और भारत के सचिन तेंदुलकर (179) ने ही 32 शतक ठोके थे। यूनुस टेस्ट में
सबसे ज्यादा शतक जमाने के मामले में संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर आ गए
हैं। यूनुस के इस टेस्ट से पहले 107 टेस्ट में 52.78 के औसत से 9238 रन थे।
उनके खाते में 30 अर्धशतक भी हैं और उनका टॉप स्कोर 313 रन है। यूनुस ने
वर्ष 2000 में पहला टेस्ट खेला था।आईए अब नजर डालें टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक जडऩे वाले 9 और बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-