नई दिल्ली। इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ जैसे बल्लेबाजों के बाद यूनुस खान ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला हुआ है। यूनुस लंबे समय से टीम के लिए विश्वसनीय खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। हालांकि यूनुस को इंग्लैंड की धरती पर खेली जा रही सीरीज के दो टेस्ट में फॉर्म के साथ संघर्ष करना पड़ा लेकिन वे ओवल में जारी तीसरे टेस्ट में ट्रैक पर लौटने में सफल रहे। यूनुस ने सैकड़ा उड़ा दिया है और पाकिस्तान ने पहली पारी के आधार पर बढ़त बना ली।