Looks like you've blocked notifications!

अच्छे प्रदर्शन के लिए करें खिलाडिय़ों का समर्थन : सचिन

समारोह में सचिन से जब भारतीय पहलवान नरसिंह यादव के डोपिंग मामले से संबंधित सवाल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने किसी प्रकार की प्रतिक्रिया से इनकार कर दिया। विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत-कोर्ट फॉर आब्र्रिटेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने भारतीय पहलवान नरसिंह को डोपिंग मामले में क्लीन चिट दिए जाने के खिलाफ दायर विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) की अपील को स्वीकार करते हुए उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया है। सचिन के अलावा सलमान खान, अभिनव बिंद्रा और ए.आर. रहमान को भी भारतीय प्रतिनिधमंडल का सद्भावना दूत बनाया गया है।(IANS)
Share this article