दूसरी वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन कर्बर
उस समय स्लोवेनिया की पोलोना हर्कोग से 6-0, 1-0 से आगे चल रही थी तब
स्लोवेनियाई खिलाड़ी ने कोर्ट छोड़ दिया। स्पेन की तीसरी वरीयता प्राप्त
मुगुरूजा ने बेल्जियम की क्वालीफायर एलिसे मर्टेंस को 2-6, 6-0, 6-3 से
हराया। महिला एकल में पहले ही दिन बड़ा उलटफेर हो गया और रियो ओलंपिक की
स्वर्ण पदक विजेता प्यूर्टो रिको की मोनिका पुइग हार गईं। पुइग को चीन की
झेंग साईसाई ने 6-4, 6-2 से मात दी।पहले दौर में हारे भारत के साकेत मायनेनी