Looks like you've blocked notifications!

स्मिथ के 4000 रन पूरे, रह गए वीरू से पीछे

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने श्रीलंका के खिलाफ जारी सीरीज के तीसरे व अंतिम टेस्ट में बेहतरीन शतक जमाया। 27 वर्षीय स्मिथ ने 119 रन की पारी के दौरान टेस्ट में 4000 रन भी पूरे कर लिए। स्मिथ यह आंकड़ा छूने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे और ओवरऑल 13वें सबसे तेज बल्लेबाज हैं। स्मिथ ने 80 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है। स्मिथ इस मामले में भारत के वीरेंद्र सहवाग से एक पारी पीछे रह गए। अब हम नजर डालेंगे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज गति से 4000 रन पूरे करने वाले 10 बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर :-
Share this article