Looks like you've blocked notifications!

रियो-जूडो: पहले दौर में हारे अवतार सिंह

रियो डी जनेरियो। ब्राजील की मेजबानी में चल रहे ओलम्पिक खेलों के चौथे दिन बुधवार को जूडो में पुरूषों की 90 किलो भारवर्ग के इलिमिनेशन राउंड ऑफ 32 में एकमात्र भारतीय दावेदार अवतार सिंह को हार का सामना करना पडा। अवतार रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम की ओर से खेल रहे पोपोल मिसेंगा के हाथों 1-0 (2 शीडो) से हारे। अवतार सिंह की हार के साथ ही जूडो में भारतीय दावेदारी भी समाप्त हो गई।
Share this article