रियो डी जनेरियो। ब्राजील में जारी रियो ओलंपिक 2016 में गोल्ड मेडल जीतने की भारत की उम्मीदें भले ही टूट गई हों, लेकिन पीवी सिंधु देश की वो पहली भारतीय महिला एथलीट बन गई है, जिन्होंने ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। शुक्रवार को महिला एकल वर्ग के फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन ने मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया और सिंधु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।