Looks like you've blocked notifications!

रियो ओलिंपिक:सायना नेहवाल की जीत के साथ शुरूआत

रियो डी जनेरियो। पांचवीं विश्व वरीयता प्राप्त भारत की शीर्ष महिला बैडमिंटन खिलाडी सायना नेहवाल ने गुरूवार को जीत के साथ रियो ओलिंपिक में अपने अभियान की शुरूआत की। रियोसेंट्रो खेल प्रांगण के पवेलियन-4 में हुए महिला एकल वर्ग के मुकाबले में हालांकि सायना को मेजबान देश ब्राजील की लोहान्नी विसेंट से कडी चुनौती मिली। सायना ने विसेंट को 21-17, 21-17 से हराया। हालांकि जीत हासिल करने के लिए सायना को 73वीं विश्व वरीयता प्राप्त विसेंट के खिलाफ 39 मिनट तक कठिन संघर्ष करना पडा।
Share this article