Looks like you've blocked notifications!

स्पेन के खिलाफ डेविस कप में खेलेंगे पेस-बोपन्ना

नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) ने डेविस कप विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले के लिए भारतीय टीम में साकेत मायनेनी के साथ लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना को भी शामिल किया है। भारत को डेविस कप के विश्व ग्रुप प्लेऑफ मुकाबले में अगले महीने स्पेन से भिड़ना है।यह मुकाबले दिल्ली के आरके खन्ना टेनिस स्टेडियम में 16 से 18 सितंबर के बीच खेले जाएंगे।
Share this article