Looks like you've blocked notifications!

‘हमें ऐसा महसूस हुआ कि हम टीम को कभी छोडक़र गए ही नहीं’

दुबई। बॉल टेम्परिंग विवाद के कारण एक साल का प्रतिबंध झेल रहे स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर यहां पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम से फिर जुड़ गए हैं। स्मिथ और वार्नर पर लगा प्रतिबंध इस महीने के अंत में समाप्त हो रहा है। दोनों खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में भी हिस्सा लेंगे। स्मिथ राजस्थान रॉयल्स जबकि वार्नर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की आधिकारिक वेबसाइट ने वार्नर के हवाले से बताया, यह बहुत बढिय़ा रहा। ऐसा लगता है कि हम कभी टीम को छोडक़र गए ही नहीं, सभी खिलाडिय़ों ने खुली बाहों के साथ हमारा स्वागत किया। वार्नर ने कहा, हमसे सभी खिलाड़ी गले मिले, यह बहुत अच्छा रहा। भारत में हुई सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम के अंदर यह माहौल देखकर अच्छा लग रहा है और मैं निश्चित रूप से उन्हें यहां पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए देखने के लिए उत्सुक हूं। उम्मीद है कि वे यह सीरीज भी जीतेंगे।
Share this article