दोनों ही टीमों ने कई अहम बदलाव किए हैं। भारतीय टीम
में दो बदलाव किए गए हैं। भुवनेश्वर कुमार की जगह इशांत शर्मा और शानदार
फॉर्म में चल रहे जयंत यादव के बदले अमित मिश्रा को टीम में शामिल किया है।
हाल ही में इशांत शर्मा की शादी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी प्रतिमा सिंह से हुई है। ऐसे में यह उनके लिए काफी अहम मैच है। इंग्लैंड के लियॉम डाउसन अपना पहला मैच खेलेंगे। स्टुअर्ट ब्रॉड की भी टीम में वापसी हुई है। एंडरसन और वोक्स यह मैच नहीं खेलेंगे।