Looks like you've blocked notifications!

प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेंगे श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा

कोलंबो। श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगकारा का कहना है कि वे इस सत्र के समापन के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट प्रारूप से संन्यास ले लेंगे। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सरे के 39 वर्षीय बल्लेबाज संगकारा ने 2015 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। बीबीसी स्पोट्र्स को दिए एक इंटरव्यू में संगकारा ने कहा, आप कई चीजों से लडऩे की कोशिश करते हैं, लेकिन आपको बाहर निकलने की जरूरत होती है। संगकारा ने कहा, मैं आखिरी बार यहां चार दिवसीय मैच खेल रहा हूं। कुछ माह में मैं 40 साल का हो जाऊंगा। यह अब मेरे क्रिकेट करियर का अंत है। संगकारा ने पी. सारा ओवल में 20 से 24 अगस्त 2015 तक भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के समापन के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। श्रीलंका यह मैच 278 रनों से हार गया था। संगकारा ने अपने करिअर में खेले गए 134 टेस्ट मैचों में 38 शतक और 52 अर्धशतकों की मदद से 12400 रन बनाए।(IANS)
Share this article