इस साल बेंगलुरू ने अपना दूसरा आई-लीग खिताब जीता और एएफसी कप में जगह
बनाई। क्लब ने फिर मलेशियाई क्लब जोहोर दारुल ताजिम को हराकर अपने स्तर को
और बढ़ाया। पूरा देश एएफसी कप के फाइनल में क्लब के साथ खड़ा था। स्पेन के
क्लब बार्सिलोना एफसी के लिए खेल चुके एल्बर्ट रोका के मार्गदर्शन में क्लब
ने फाइनल में जगह बनाई लेकिन ईराक के एयर फोर्स क्लब ने उसे 1-0 से मात
देते हुए खिताब से वंचित रखा।