Looks like you've blocked notifications!

फीफा क्लब विश्व कप : फाइनल में पहुंचा रियल मेड्रिड

योकोहामा (जापान)। रियल मेड्रिड ने गुरुवार देर रात खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर फीफा क्लब विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, योकोहामा के इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले गए इस मुकाबले में रियल ने क्लब अमेरिका को 2-0 से मात दी। मुकाबले की शुरुआत रियल की ओर से किए गए गोल से हुई। पहले हाफ में करीम बेंजेमा (47वें मिनट) ने गोल दागकर क्लब को 1-0 से बढ़त दिलाई। इसके बाद मुकाबले के तय समय की समाप्ति के बाद मिले अतिरिक्त समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो (93वें मिनट) ने रियल के लिए एक और गोल डालकर जीत पक्की की। इस विजय गोल के साथ रोनाल्डो ने रियल को अमेरिका पर 2-0 से जीत दिलाई और टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश दिलाया।
Share this article