Looks like you've blocked notifications!

अपनी विभिन्न जिम्मेदारी का आनंद ले रहा हूं : राहुल

राजकोट। आस्ट्रेलिया के दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर आकर 80 रनों की शानदार पारी खेलने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने कहा है कि वह अपनी अलग-अलग तरह की जिम्मेदारियों का आनंद ले रहे हैं। आमतौर पर पारी की शुरुआत करने वाले राहुल ने शुक्रवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 80 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।राहुल ने मैच के बाद कहा, "मैं नहीं कहता हूं कि मुझे पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा जाए। प्रत्येक दिन मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं या जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं और अब मैं इसका आनंद ले रहा हूं।" (आईएएनएस)
Share this article