नई दिल्ली| आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि इस सीजन में उनकी टीम ने अपने रवैये में बदलाव किया है, जिससे उनके प्रदर्शन में फर्क देखने को मिला है। चेन्नई की आईपीएल के पिछले सीजन में आईपीएल के इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लेकिन इस सीजन में टीम ने लगातार पांच मैच जीते हैं और वह अंकतालिका में शीर्ष पर है।फ्लेमिंग ने कहा, "यूएई में पिछला सीजन हमारे लिए काफी म़ुश्किल रहा। हमने काफी मैच गंवाए थे। कई चीजें हमारे खिलाफ गई थी और तब हम कुछ खास नहीं कर पाए थे।"उन्होंने कहा, "हम जो कर रहे थे उसके प्रति हमने अपने रवैये में कुछ बदलाव किये और इसके बाद हम सुनिश्चित थे कि इस वर्ष आईपीएल में हम किस शैली की क्रिकेट खेलेंगे।"- -आईएएनएस