Looks like you've blocked notifications!

सेंचुरियन टेस्ट : जीत के साथ वापसी करना चाहेगा भारत

सेंचुरियन। पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार झेलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज से सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत के साथ सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी। उल्लेखनीय है कि केपटाउन के न्यूलैंड्स क्रिकटे मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 72 रनों से पराजित कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।पिछले मैच में नजर डाली जाए, तो भारत के तेज गेंदबाजों ने अपनी भूमिका बखूभी निभाई थी, लेकिन उसके बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए थे। इस मैच में भी भारत को मेजबान टीम के गेंदबाजों से सावधान रहना होगा। भारतीय टीम को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए अपनी बल्लेबाजी मजबूत करनी होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम अजिंक्य रहाणे को रोहित शर्मा के स्थान पर उतार सकती है। पहले मैच में रहाणे के टीम में शामिल न करने को लेकर भारतीय टीम प्रबंधन की काफी आलोचना हुई थी। वहीं मुरली विजय के साथ लोकेश राहुल पारी की शुरुआत करने आ सकते हैं। इसके अलावा, कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी। भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज से पिछले मैच में किए गए प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।
Share this article