नई दिल्ली। भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और मुंबई के क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर को अगले महीने श्रीलंका दौरे के लिए जाने वाली अंडर-19 टीम में शामिल किया गया है। उनके चयन के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि अर्जुन का टीम इंडिया में चयन होने मेरे लिए गर्व की बात है। ये अर्जुन के जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि मैं अर्जुन के लिए प्रार्थना करूंगा। उन्होंने कहा कि अंजली और मैं उसके बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रार्थना करूंगा। कूच बिहार ट्रॉफी में किया बेहतरीन प्रदर्शन हाल ही में पिछले कुछ समय में अर्जुन ने कूच बिहार ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन किया था लेकिन इसके बावजूद भी वे अंडर 19 विश्वकप टीम इंडिया में जगह पाने में नाकाम रहे थे। बताया जा रहा है कि अर्जुन को केवल चार दिवसीय क्रिकेट मैचों के लिए शामिल किया गया है। जबकि वनडे टीम में उनका नाम शामिल नहीं है जो श्रीलंका में पांच मैच खेलेगी। द्रविड़ होंगे कोच, कप्तान अंजू रावत कोच राहुल द्रविड़ की शागिर्दी में जाने वाली टीम का नेतृत्व दिल्ली के विकेटकीपर अंजू रावत करेंगे। इस टीम का चयन आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे, और राकेश पारिख वाली तीन सदस्यीय अंडर 19 चयनकर्ता समिति ने किया है। दूसरी तरफ वनडे की टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के आर्यन दुयाल करेंगे।