रियो डी जेनेरियो। ब्राजी के रियो डी जेनेरियो में 5 अगस्त से ओलंपिक खेलों का आगाज होने जा रहा है। लेकिन, क्या आपको पता है कि ओलंपिक की सबसे युवा एथलीट कौन है। इस बार ओलंपिक की सबसे युवा एथलीट नेपाल की रहने वाली गौरिका सिंह है, जिसकी उम्र मात्र 13 साल है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नेपाल में जन्मी गौरिका केवल दो साल की उम्र में ही लंदन चली गई थीं। वह पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप में बचने वाले लोगों में से एक हैं।