मेड्रिड। स्पेनिश फुटबॉल
क्लब रियल सोसिएदाद ने मंगलवार को गोलकीपर जेरोनिमो रुली के साथ करार की
पुष्टि की। रुली हालांकि लोन पर आधारित करार पर दो सीजन पहले से ही
सोसिएदाद के लिए खेल रहे हैं। रुली ने बीते दो सीजन में सोसिएदाद के लिए 58
लीग मैच खेले हैं। अब क्लब ने उन्हें औपचारिक तौर पर अपने साथ जोड़ लिया
है। नए करार के मुताबिक रुली दिसम्बर के अंत तक लोन पर ही सोसिएदाद के साथ
रहेंगे और इसके बाद 2022 तक वे क्लब के अपने खिलाड़ी हो जाएंगे।(IANS)