मैनचेस्टर।
इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने मंगलवार को इंग्लैंड
के लिए खेलने वाले डिफेंडर जॉन स्टोंस के साथ करार की घोषणा की। यह करार
6.16 करोड़ डॉलर में हुआ है। इससे पहले वे एवर्टन के लिए खेल रहे थे। 22 साल
के स्टोंस ने सिटी के साथ छह सीजन के लिए करार किया है। स्टोंस ने कहा कि
यह एक महत्वाकांक्षी क्लब है और फिर पेप गुआर्डियोला जैसे मैनेजर हैं।
इसलिए मैं इस करार को ना नहीं कह सका।मोंटोया ने किया वेलेंसिया का रुख...