Looks like you've blocked notifications!

मैनचेस्टर युनाइटेड का पोग्बा के साथ 5 साल का करार

लंदन। फ्रेंच मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने इटली के फुटबॉल क्लब जुवेंटस से अपने स्थानांतरण को पूरा करते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पांच साल का करार किया है। प्रीमियर लीग क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। हालांकि इस अनुबंध की लागत के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार ब्रिटिश मीडिया ने पोग्बा के स्थानांतरण की कीमत 8.9 करोड़ पाउंड लगाई है। पोग्बा ने कहा कि मैं युनाइटेड के साथ फिर से जुड़कर खुश हूं।
Share this article