फ्लोरिडा। अमेरिकी धरती पर हुए पहले अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच में शनिवार को वेस्टइंडीज ने बेहद रोमांचक मुकाबले में भारत को एक रन से हरा दिया। दोनों तरफ से बल्लेबाजों ने रनों की बरसात कर दी और एक मैच में सर्वाधिक 469 रन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 489 रन बना डाले। बल्ले से जैसे रनों की बरसात हो रही थी और रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड टूट रहे थे। अपने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने भी दूसरी पारी में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड बना डाला, हालांकि जीत उसके नसीब में नहीं थी। महज एक रन से मिली हार से कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी भी दुखी हैं।