रमेश ने खिलाड़ियों की ईएलओ रैंकिंग के आधार पर उन्हें बोर्ड दिए जाने के
सवाल पर कोई टिप्पणी नहीं की। लेकिन बाकू शतरंज ओलम्पियाड में हिस्सा लेने
वाली भारतीय टीम को देखें तो उनका बोर्ड उनकी रैंकिंग के हिसाब से ही होने
की उम्मीद है। हालांकि यह टीम की 2014 की रणनीति से अलग होगी। भारतीय टीम
नॉर्वे शतरंज ओलम्पियाड-2014 में कांस्य पदक विजेता रही थी जो ओलम्पियाड
में भारत का पहला पदक भी था।