श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में
खेला जाएगा। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में हुई टेस्ट श्रृंखला में
वेस्टइंडीज को उसके घर में 1-0 से मात दी थी। धोनी का मानना है कि भारत के
पास तय क्रम है और टीम के पास विदेशी धरती पर खेलने का अनुभव भी है।