रियो डी जनेरियो। ब्राजील में जारी ओलम्पिक खेलों में अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोट्रो ने बड़ा उलटफेर करते हुए स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को हराकर टेनिस की पुरुष एकल वर्ग स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार डेल पोट्रो ने शनिवार को नडाल को एक घंटे से अधिक समय तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 5-7, 6-4, 7-6 (7-5) से मात दी।