सैमी ने टॉस जीतने के बाद सेंट किट्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। सेंट
किट्स की ओर से बाएं हाथ के बल्लेबाज एविन लेविस ने 73 रन की आतिशी पारी
खेली। लेविस ने 36 गेंदों में छह चौके व पांच छक्के उड़ाए। लेविस ने लेंडल
सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए 6.2 ओवर में 69 रन जोड़े। सिमंस ने 16
गेंदों में दो चौकों व तीन छक्कों की मदद से 30 रन बनाए।