Looks like you've blocked notifications!

इस पर अश्विनी नाचप्पा से सहमत हैं अंजू बॉबी जॉर्ज

केरल खेल परिषद के अध्यक्ष पद पर अंजू केवल छह माह तक ही कायम रह सकीं। राज्य के खेल मंत्री ई.पी.जयराजन के द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से दिग्गज एथलीट ने इस्तीफा दे दिया। राजधानी दिल्ली में रविवार को भारत के पहली मल्टी-सिटी मैराथन ग्रेट इंडिया रन के आयोजन के दौरान अंजू ने यह बात कही।अध्यक्ष पद पर अपने कार्यकाल के दौरान विकास के बारे में पूछे जाने पर अंजू ने कहा कि हमने काफी कुछ किया है। हमने एक नैतिकता आयोग की शुरुआत की है, जो सभी गतिविधियों, आरोपों और परेशानियों की जांच करेगा। हमने अपने एथलीटों, बच्चों और कोचों के लिए काफी कुछ किया है। मेरे पास छह माह ही थे।
Share this article