नई दिल्ली। केरल के खेल परिषद के अध्यक्ष पद से भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस्तीफा दे चुकीं भारत की दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा है कि खेल परिषद में जो भी हुआ वह उससे बाहर आ चुकी हैं। आईएएनएस ने एक साक्षात्कार में जब अंजू से पूछा कि कहीं इस्तीफा देकर उन्होंने ऐसा चाहने वालों के लिए रास्ता साफ तो नहीं कर दिया? इस पर उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बार-बार बात नहीं करना चाहती, क्योंकि यह अध्याय मेरे लिए समाप्त हो चुका है और मैं आगे बढ़ चुकी हूं।