Looks like you've blocked notifications!

ब्रॉड ने आमिर को बताया इंग्लैंड के लिए खतरा

पाकिस्तान टीम जब से इंग्लैंड पहुंची है, तभी से इंग्लैंड क्रिकेट जगत में आमिर के बीते हुए कल को लेकर छींटाकशी का दौर जारी है। 16 साल की आयु में स्पॉट फिक्सिंग के जाल में फंसने वाले आमिर को उस समय दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली उभरते तेज गेंदबाजों में शुमार किया जाता था। अब 24 साल के हो चुके आमिर ने वापसी के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मुख्य दौरे से पहले समरसेट के खिलाफ अभ्यास मैच में जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान के मुख्य हथियार के रूप में देखा जा रहा है।
Share this article