सायना ने रियो ओलिंपिक में घुटने की चोट के
बावजूद दो मैच खेले थे और एक मैच जीतने में सफल रही थीं। लंदन
ओलिंपिक-2012 में कांस्य पदक जीतने वाली सायना ने यूक्रेन की मारिडा
उलीतिना के खिलाफ हुए अपने दूसरे ग्रुप मैच से पहले दर्द निवारक इंजेक्शन
लिया था।
उलीतिना के हाथों हारकर उनके जल्द ही रियो से बाहर होने के पीछे उनकी चोट
प्रमुख वजह रही और मैच के दौरान वह स्पष्ट तौर पर दर्द से जूझती दिखाई दी
थीं।
सायना को सर्जरी के लिए शुभकामनाएं देने वालों में वीरेंद्र सहवाग, वीवीएस
लक्ष्मण, रितेश देशमुख, सोनाक्षी सिन्हा, कपिल शर्मा, फराह खान, गोल्फ
खिलाडी शर्मिला निकोलेट, सुनील शेट्टी और उनकी बेटी अथिया शेट्टी और
महानायक अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं। बॉलिवुड अभिनेता दीपक डोबरियाल ऑपरेशन
के बाद सानिया का हाल-चाल लेने अस्पताल पहुंच गए और सायना ने उनके साथ
खिंची तस्वीर टि्वटर पर साझा की।
(आईएएनएस)