Looks like you've blocked notifications!

सायना की सर्जरी सफल,4महीने कोर्ट से दूर

केडीएएच के कार्यकारी निदेशक राम नारायण ने बताया,सायना की सर्जरी शनिवार सुबह की गई जो सफल रही और अब वह अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके दाएं घुटने के जोडों के बीच चोट आई थी। घुटने की चकरी से छोटा सा हड्डी का टुकडा टूटकर अलग हो गया था। इसके कारण उन्हें काफी दर्द हो रहा था। सर्जरी के बाद सायना चार महीने कोर्ट से दूर रहेंगी। चार महीने कोर्ट से दूर रहने का मतलब है कि सायना अपनी वर्तमान रैकिंग से नीचे फिसल जाएंगी। वह दिसंबर में होने वाली दुबई विश्व सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगी। नारायण ने बताया कि सायना का ऑपरेशन सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के अध्यक्ष एवं आर्थोस्कॉपी एंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला की देखरेख में उनकी चिकित्सकीय टीम ने की जो सफल रही। सायना को चारों ओर से टि्वटर पर सर्जरी के लिए शुभकामनाएं मिल रही हैं और सायना ने सर्जरी के बाद सभी का आभार भी व्यक्त किया है। सबसे पहले उन्हें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने शुभकामनाएं दीं। सचिन ने कहा,आप जल्दी से घुटने की सर्जरी से उबर आएं। करियर में चोटों का दौर काफी बुरा होता है, लेकिन आप हमेशा से ही जुझारू रही हैं। इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर लिखा,हर भारतीय आपके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। सायना ने इस पर तुरंत प्रतिçRया की और लिखा,सुषमा मैडम आपका शुक्रिया।
Share this article