Looks like you've blocked notifications!

अखिलेश की राज्यपाल को बहुमत की सूची,शिवपाल दिल्ली में,महागठबंधन की तैयारी

रथ यात्रा के साथ साथ रजत जयंती समारोह भी मनेगा। सरकार की विकास योजनाओं को घर घर पहुंचाओ। इधर शिवपाल को मुलायम सिंह ने अपने आवास पर बुला लिया। उनके साथ नारद राय और ओमप्रकाश सिंह भी थे।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और गायत्री प्रजापति भी मुलायम से मिले।शिवपाल अपने बेटे आदित्य यादव के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में विधायकों के लिए एलॉट यूपी भवन में ही रहेंगे। मंत्रियों वाले यूपी भवन में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल दिल्ली में मुलायम का संदेश लेकर आ रहे हैं। शिवपाल यहां रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालू यादव,नीतीश कुमार,शरद यादव,अजित सिंह और एचडी देवगौड़ा को निमंत्रण देंगे। पार्टी महागठबंधन की तैयारी में है जिसके तहत इन नेताओं को बुलाया जा रहा है।शिवपाल यादव ने कहा है कि सपा अगला चुनाव राष्ट्रीय लोकदल से मिलकर लड़ेंगी।समाजवादी पार्टी में पिछले तीन दिन से चल रहा घमासान आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। मुलायम सिंह यादव,अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही कार्यकर्ता कई खेमों में बंट गए हैं और हर कोई अपने विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा है। पार्टी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। शिवपाल ने अपने आवास से मंत्री पद की नेम प्लेट हटवा दी है।आज सुबह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से निकाल दिया और अखिलेश को संदेश दे दिया कि अब वो मंत्री पद से हटाएं।यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाईयह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता
Share this article