Looks like you've blocked notifications!

अखिलेश की राज्यपाल को बहुमत की सूची,शिवपाल दिल्ली में,महागठबंधन की तैयारी

राज्यपाल राम नाइक ने सीएम अखिलेश यादव को बहुमत का ब्यौरा देने को कहा था। अखिलेश ने राज्यपाल को 205 विधायकों की हस्ताक्षर के साथ सूची सौंप दी है। ये सूची 23 अक्टूबर की बैठक में तैयार की गई थी। दरअसल राज्यपाल दीवाली मनाने के लिए महाराष्ट्र जा रहे हैं। इसके पहले वो बहुमत की स्थिति जानना चाहते थे। सूची देने के बाद अखिलेश सीएम हाउस पहुंचे।सीएम ने कहा है कि हम रथ भी निकालेंगे और पार्टी का रजत जयंती भी मनाएंगे। कुछ लोग हैं, जो हमारे रथ को रोकना चाह रहे हैं।हम साथ साथ हैं। हम चुनाव में साथ साथ ही जायेंगे।सरकार के विकास कार्यो को जनता को बताएंगे।सीएम अखिलेश ने अपने आवास पर नेताओ से मीटिंग के बाद कहा है कि सभी तरह के पचड़ों को छोड़कर सरकार बनाने में लग जाओ। 2017 में कैसे भी सरकार बनानी है। यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारतायह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...
Share this article