Looks like you've blocked notifications!

आपसी विवाद में युवक का सिर मुंडवाया

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के मैहर में आपसी विवाद के चलते दो युवकों ने एक युवक की जमकर पिटाई की और उसके सिर के बाल काट दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मैहर थाने के प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि नदन गांव के राजबहादुर पटेल ने शनिवार को शिकायत दर्ज कराई है कि गांव के ही दो युवकों रवि तिवारी व सत्येंद्र सिंह ने उसे कमरे में बंद करने के बाद मारपीट की और सिर मुंडा दिया।
Share this article