Looks like you've blocked notifications!

2 रु. को लेकर ऑटो चालक से झगडा, युवक की मौत

मुंबई। दो रुपये को लेकर एक ऑटो चालक के साथ शुरू हुए विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक 26 वर्षीय युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। हुआ यूं कि पीडि़त चेतन अचरेकर गोवा से हवाई यात्रा मुंबई के एक हवाईअड्डे उतरा और बाहर आ कर घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हो गया।विक्रोली के गोदरेज कॉलोनी स्थित अपने निवास पहुंचने पर अचरेकर से ऑटो चालक कमलेश गुप्ता ने 172 रुपये किराया मांगा और दो रुपये छुट्टा देने की मांग की या आठ रुपये न देने की शर्त रखी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और अचरेकर छुट्टा लाने के लिए उपरी मंजिल पर अपने घर गया। छुट्टा देने के बावजूद ऑटो चालक गुप्ता ने कथित रूप से पूरे रूपये नहीं लौटाए।
Share this article