Looks like you've blocked notifications!

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

सिरोही। आर्य समाज मंदिर रोड स्थित एक बंद पड़े मकान में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार बंद पड़े मकान से आ रही बदबू के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के अनुसार शव पांच से छह दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है।
Share this article