Looks like you've blocked notifications!

शक्ति प्रदर्शन के लिए युवाओं में मची होड़

धौलपुर। जिले के सरमथुरा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चन्द्रवावली में होली के त्यौहार के बाद नाल उठाकर शक्ति प्रर्दशन करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शक्ति प्रदर्शन में करौली व धौलपुर जिले सहित मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के प्रतियोगियों ने भाग लिया। शक्ति प्रदर्शन में प्रतियोगी एक ही हाथ से वजन को उठाकर प्रर्दशन करते है। सबसे अधिक वजन उठाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नाल पत्थर से गोल आकार की बनी हुई होती है, जिसके बीचों बीच पकडऩे के लिए हत्था बना हुआ होता है। इसका वजन 25 से लेकर 150 किलो तक होता है। शक्ति प्रदर्शन मे सबसे बड़ी नाल 130 किलो की उठाई गई है। इसके लिए 11 हजार रुपए का पुरस्कार दिया गया।
Share this article