Looks like you've blocked notifications!

युवा भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंके :जोशी

बाड़मेर। युवा आम जन को जागरूक करे कि वे लोक सेवकों को किसी भी प्रकार का प्रलोभन नहीं दे तथा जो भी लोक सेवक इस प्रकार की मांग करे उनकी शिकायत उच्चाधिकारियों को करे। यह बात नेहरू युवा केन्द्र व क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सर्तकता सप्ताह के समापन अवसर पर युवा प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओम प्रकाश जोशी ने कही।जोशी ने युवाओं से अपील कि वे देश में व्याप्त भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेकने में प्रधानमंत्री मोदी का सहयोग करें। क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नरेन्द्र तनसुखाणी ने कहा कि सर्तकता सप्ताह का यह औपचारिक समापन है हमे इस दिशा में प्रत्येक दिवस कार्य करना होगा इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को भ्रष्टाचार से लडऩे का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र के राष्टीय युवा स्वंय सेवक श्रीराम, हिम्मताराम ने भी अपने विचार रखे।यह भी पढ़े :चायवाले के बाद अब तरकारीवाली का दीवाना हुआ सोशल मीडिया यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...
Share this article