भीलवाड़ा। जिले के अगरपुरा गांव एक युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की दो-तीन माह बाद शादी होनी थी। शादी को लेकर घर में हंसी खुशी का माहौल था, जो युवक की मौत के साथ मातम में बदल गया। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।सदर थाना पुलिस के हेडकांस्टेबल मोहम्मद हुसैन ने कहा कि अगरपुरा निवासी बक्सू दरोगा टेक्सटाइल मार्केट में कार्यरत था। शनिवार रात 10 बजे बक्सू खाना खाकर कमरे में चला गया। इसके बाद रविवार सुबह 8 बजे तक वह नहीं उठा तो भाई उसे जगाने गया, लेकिन कमरा अंदर से बंद था। भाई ने आवाज दी, कोई जवाब नहीं मिलने पर भाई ने दरवाजा तोड़ दिया। बक्सू कमरे में रस्सी से कड़े पर लटका मिला। इस पर परिजनों ने तुरंत ही बक्सू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।