Looks like you've blocked notifications!

कोटा: मामा से मिलने नागपुर जा रहे युवक की ट्रेन से गिरने पर मौत

कोटा। दिल्ली-मुम्बई रेलवे लाइन पर डकनिया रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चेरी में रखवाया। जानकारी के मुताबिक महावीर नगर इलाके में वीर सावरकर निवासी साहिल यादव अपने मामा से मिलने एक्सप्रेस ट्रेन से नागपुर जा रहा था। इस दौरान डकनिया रेलवे स्टेशन के पास युवक चलती ट्रेन से गिर गया। वहीं रेलवे स्टेशन में मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
Share this article