नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार हो रही बारिश से यमुना का
पानी खतरे क निशान के ऊपर आ गया है। उफनती यमुना से दिल्ली पर बाढ़ का खतरा
मंडरा रहा है। यमुना नदी ने 204 मीटर के वॉर्निंग लेवल से ऊपर आकर खतरे के
निशान को छू लिया है।शनिवार की शाम से पानी का बढऩा शुरू हुआ तो रात
तक जारी रहा। जिन इलाकों पर सबसे पहले डूबने का खतरा मंडरा रहा है,
उन्हें खाली कराने के आदेश दिए जा चुके हैं।