Looks like you've blocked notifications!

विश्व बालश्रम निषेध दिवस (12 जून) के अवसर पर 2 जून को आयोजित होगा संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम

जयपुर ।,प्रदेश के बाल अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका ने बताया कि उपमुख्यमंत्री एंव बाल धिकारिता मंत्री दिया कुमारी और बाल अधिकारिता राज्यमंत्री डाॅ. मंजू बाघमार कीउपस्थिति में राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा विश्व बालश्रम निषेध दिवस ( 12 जून ) के उपलक्ष्य में सोमवार (02 जून 2025) को सुबह 9.30 बजे से 4.00 बजे तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित इन्दिरा गांधी पंचायतीराज एंव ग्रामीण विकास संस्थान में "संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम" आयोजित किया जाएगा।उक्त संवाद मय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत बाल एंव किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) 1986" संशोधित नियम 2017 के प्रभावी क्रियान्वयन, कार्यवाही एंव जागरूकता के संबंध में प्रशिक्षण सत्र आयोजित किये जायेंगे।
Share this article