भरतपुर। भारत सरकार के 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कार्यषाला का आयोजन किया गया। उपनिदेषक महिला अधिकारिता राजेष कुमार ने बाल विवाह मुक्त अभियान के तीनों चरणों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि आमजन भी बाल विवाह रोकथाम अभियान में सहभागिता निभायें एवं बाल-विवाह रोकथाम के लिए बाल-विवाह की सूचना चाईल्ड हैल्पलाईन नम्बर 1098 पर सूचित कर सकते हैं। जैण्डर स्पेषलिस्ट पूजा वषुमति ने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव, महिलाओं के साथ हिंसा एवं जैण्डर संवेदनषीलता की भी विस्तार से जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के दौरान बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ दिलाई गई।