Looks like you've blocked notifications!

साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर होगी कार्यशाला

कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान और सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संस्थान के सीनेट हाॅल में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। साॅलिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर होने वाली इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री के सलाहकार डाॅ योगेंद्र मलिक और संस्थान निदेशक डाॅ सतीश कुमार भी शिरकत करेंगे। कार्यशाला संयोजक प्रो. वी.के. अरोड़ा ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य सभी साझेदारों को एक मंच प्रदान करना है। जिससे वे हमारे शहर, कस्बे में ‘सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट’ की कमियों को जान सके। इस कार्यशाला को उद्घाटन सत्र के साथ-साथ तीन भागों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सत्र में जाने-माने विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे और अंतिम सत्र के दौरान पैनल चर्चा का आयोजन किया जाएगा।यह भी पढ़े :उम्र 92 वर्ष, 107 पत्नियां, 185 बच्चे लेकिन एक और शादी.... यह भी पढ़े :खास खबर एक्सक्लूसिव:परिवार के दांवपेंच में खुद उलझ गए मुलायम!
Share this article