Looks like you've blocked notifications!

सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर हुई कार्यशाला

भरतपुर। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से सशक्त महिला-सशक्त समाज विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बाल कल्याण समिति की सदस्य प्रज्ञा मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया।कार्यशाला में प्रज्ञा मिश्रा ने स्त्री पुरूष विभेद में अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि समाज में जेंडर संवेदनशीलता की आवश्यकता है। उन्होंने विभिन्न उदाहरण प्र्रस्तुत करते हुए समाज में बालक एवं बालिका में किए जा रहे भेद को मिटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज समाज में लिंग भेद के कारण विषमता बढ़ रही है। इसको कम करने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों के साथ-साथ सामाजिक परम्पराओं में भी बदलाव लाने की आवश्यकता है।कार्यशाला में कृषि अनुसंधान अधिकारी अतुल मित्तल ने कहा कि नारी ही नारी के भेदभाव को बढावा देती है। उन्होंने कहा कि पुरातन काल से ही स्त्री एवं पुरूष में पारिवारिक स्तर पर कार्य विभाजन के तहत घरेलु कार्य स्त्री द्वारा एवं आजीविका उपार्जन पुरुष के द्वारा निर्धारित किया गया। वर्तमान समय में आए परिवर्तन के कारण स्त्री पुरूष में आई विषमताएं कम हुई है फिर भी हमें इसके प्रति संवेदनशील होने की आवश्यकता है। उन्होंने राज्य सरकार की ओर से जेंडर संवेदनशीलता को कम करने के लिए महिलाओं के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जा रहा है।कार्यशाला में महिला अधिकारिता विभाग की कार्यक्रम अधिकारी सुरभी सिंह ने शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास एवं चिकित्सा विभाग द्वारा लिंग भेद के अंतर को कम करने के लिए चलाई जा रही प्रोत्साहन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र कुमार अवस्थी ने किया।
Share this article