Looks like you've blocked notifications!

बौद्धिक विकलांगता को लेकर हुई वर्कशॉप

चंडीगढ़। बच्चों में बौद्धिक विकलांगता एक ऐसा रोग है। जिससे बच्चों की पूरी जिंदगी बेकार हो सकती है। लेकिन आज भी समाज में कुछ गलतियों की वजह से मासूम बच्चे इसके शिकार हो जाते हैं और फिर पूरी जिंदगी बौद्धिक विकलांगता के शिकार हो जाते हैं। इसी विषय को लेकर शुक्रवार को पीजीआई अस्पताल में वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इस मौके पर पीजीआई के साइकेट्री विभाग की डॉक्टर रितु नेहरा ने कहा कि बौद्धिक विकलांगता एक ऐसा रोग है जो मां के पेट में पल रहे बच्चे को भी अपना शिकार बना सकता है। इसका मुख्य कारण बच्चों के दिमाग का पूरी तरह से विकसित नहीं होना है। अगर इस रोग का इलाज शुरुआत में ना कराया जाए तो इससे बच्चों के दिमाग पर ज्यादा असर हो सकता है और इसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। डॉ नेहरा ने कहा कि अगर बच्चा जन्म के तुरंत बाद रो नहीं पाता तो उसके फेफड़े नहीं खुलते, जिससे उसके दिमाग को ऑक्सीजन नहीं पहुंचती है और बच्चा बौद्धिक विकलांगता का शिकार हो सकता है।यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी मेंयह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
Share this article